Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
25-Sep-2021 06:50 AM
PATNA : देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अगले महीने बिहार दौरे पर आने वाले हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 अक्टूबर को पटना आयेंगे। राष्ट्रपति कोविंद 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जानकारी दी है।
दिल्ली दौरे से वापस आये स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर राष्ट्रपति का कार्यक्रम मिल जाने की जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रपति के दौरे से जुड़ी तैयारियों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चर्चा की। राष्ट्रपति के सम्मान में विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से अपने आवास पर पटना में रात्रिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा भवन शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति का कार्यक्रम तय होने के बाद विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में विधानसभा की नियमन समिति, सामान्य प्रयोजन समिति और विशेषाधिकार समिति की बैठक भी हुई। बैठक में राष्ट्रपति कोविंद के पटना आगमन और कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा हुई।
इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ऊर्जा तथा मद्य निषेध मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, विधायक अवध बिहारी चौधरी, आलोक मेहता, विजय शंकर दुबे, अजीत शर्मा, राम रतन सिंह, ललन कुमार, राज कुमार सिंह और प्रभारी सचिव अनिल कुमार जायसवाल शामिल रहे। राष्ट्रपति की यात्रा की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष अब 27 सितम्बर को एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।