EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
06-Feb-2023 08:49 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव बिहार आ रहे हैं। इनके आगमन की तारीख और जगह दोनों तय कर ली गई है। ये दोनों इसी महीने के 10 फ़रवरी को भागलपुर पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में आचार्य किशोर कुणाल समेत कई प्रमुख लोग पहुंच रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर में 10 फरवरी को संघ प्रमुख मोहन भागवत योग गुरु स्वामी रामदेव, आचार्य किशोर कुणाल समेत कई प्रमुख लोग पहुंच रहे हैं।ये लोग कुप्पा घाट स्थित महर्षि मेंही परमहंस महराज के निवास स्थल का लोकार्पण करेंगे। साथ ही महर्षि मेंहीं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर जारी करेंगे। इसको लेकर अखिल भारतीय सन्तमत महासभा व जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, सद्गुरु निवास स्थल की स्थिति लागतार खराब होत्रे जा रही थी। जिसके बाद इसका इसका जीर्णोद्धार किया गया था। अब इसी के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में 10 फरवरी को संघ प्रमुख मोहन भागवत, स्वामी रामदेव समेत कई अधिकारी पहुंचेंगे। महासभा द्वारा तैयारियां की जा रही है। दो घंटे का कार्यक्रम होगा।
मालूम हो कि इससे पहले आर एस एस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मुंबई में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि समाज में ऊंच-नीच की श्रेणी भगवान ने नहीं पंडितों ने बनाई है जो कि गलत है।
आपको बताते चलें कि, बिहार की राजीनीतिक परिदृश्य है उस लिहाजा संघ प्रमुख का यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। यह संघ प्रमुख के तरफ से कुछ जरूरी निर्देश भी दिया जा सकता है।