EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
10-Jun-2023 10:15 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : भागलपुर में अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल के ध्वस्त होने के बाद अब गंगा से मलबा हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर मुबंई से पहुंची एक्सपर्ट की टीम ने पुल के मलबा हटाने को लेकर ध्वस्त पुल का निरीक्षण कर जायजा लिया। इसके बाद अब इसके मलबे को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है।
दरअसल, अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल के मलबे को हटाने मुंबई से आई टीम ने एसपी सिंगला कंपनीके बेस कैंप मे निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई अहम जानकारी ली और ड्रोन कैमरा से ध्वस्त पुल की तस्वीरें कैमरे में कैद करते हुए मलबा हटाने को लेकर तकनीकी रूप से जरूरी कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।
बताया जा रहा है कि,अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल के ध्वस्त होने के बाद कोलकाता से 750 एचपी का पोकलेन मशीन मंगाया गया है, जिससे दस दिनों के अंदर गंगा से मलबा को हटा लिया जायेगा। निर्माण कंपनी के अधिकारी से एक्सपर्ट टीम ने बातचीत करते हुए तकनीकी पहलू पर भी गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। उसके बाद यह निर्णय लिया गया है।
आपको बताते चलें कि, 1710 करोड़ की लागत से बनने वाली अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक थी। इसका निर्माण पिछले आठ साल से चल रहा था। नीतीश कुमार ने साल 2014 में पुल की नींव रखी थी। पुल 2019 में ही बनकर तैयार होना था। बाद में डेडलाइन 31 दिसंबर, 2023 की दी गई थी।