ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar Crime News: सनकी युवक ने पुलिस पर की फायरिंग, छत पर खड़े होकर घंटों लहराता रहा हथियार; वीडियो हुआ वायरल

27-Oct-2024 06:02 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: बिहार के नालंदा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे युवक ने अपने छत पर चढ़कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी युवक हाथ में हथियार लेकर छत पर पहुंच गया और घंटों पिस्टल लहराता रहा। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


दरअसल, घटना रहुई थाना क्षेत्र के रहुई बाजार की है, जहां रविवार को गोतिया के बीच हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रहुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, इसी दौरान वीरबल साव के बेटे शंकर कुमार ने अपने घर की छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद हड़कंप मच गया।


आरोपी की गिरफ्तार करने के लिए जिला मुख्यालय से काफी संख्या में पुलिस बल को बुलाया पड़ा। करीब 3 घंटे तक पुलिस युवक को गिरफ्तार करने की कोशिश करती रही। तीन घंटे बाद नालंदा के एसपी भारत सोनी पहुंचे उसके बाद युवक को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पुलिस की टीम जब उसे पकड़ने का कोशिश कर रही थी उस दौरान युवक खुद के सिर पर पिस्तौल तान देता था।