ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने...

Bihar Crime News: स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने चार बदमाशों को हथियार के साथ दबोचा

01-Nov-2024 04:23 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है और लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। दिवाली की देर रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।


दरअसल, सोहसराय थाना क्षेत्र के 17 नंबर मोड़ के पास रात करीब 1 बजे स्कॉर्पियों पर सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाही करते हुये जख़्मी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। वाहन जांच के दौरान परवलपुर रोड में ईशापुर गांव के पास से सभी चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार, 8 गोली, एक मैगजीन तथा स्कॉर्पियो को जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शम्भू कुमार उर्फ शम्भू यादव पूर्व से सोहसराय थाना के कांड में वांछित रहा है। वहीं घायल युवक का भी आपराधिक इतिहास रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वर्चस्व को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।