ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: बाइकर्स गैंग के बीच हुए विवाद के बाद युवक को...

Bihar Crime News: बाइकर्स गैंग के बीच हुए विवाद के बाद युवक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने बाइक को लगाई आग

01-Nov-2024 12:01 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में दिवाली की रात बाइकर्स गैंग के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गुस्साए लोगों ने बाइकर्स गैंग की एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।


दरअसल, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोषी टोला में बीती देर रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब घोषी टोला काली स्थान के पास 7 से 8 की संख्या में आए बाइक सवार आपस में ही एक दूसरे से उलझ पड़े। इस दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग भी की गई। फायरिंग में एक गोली घोषी टोला निवासी रोहित के पीठ में लग गई।


घायल रोहित भी उसी बाइक सवार युवकों में शामिल था। गोली लगने के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। साथ ही अफरा तफरी के माहौल में भागने के क्रम में एक बाइक वहीं छूट गई, जिसे लोगों ने आक्रोश में आ आग के हवाले कर दिया। 


देर रात कासिम बाजार थाना और कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला को शांत करवाया। घायल में मां ने बताया कि उसका बेटा घायल रोहित बाहर रहता है और शुक्रवार को ही घर वापस आया था। मोहल्ले के ही कुछ लोगों से जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ था और आज यह घटना हो गई। वहीं पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।