मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Oct-2024 01:11 PM
By Munna Khan
HAJIPUR: खबर वैशाली से है, जहां एक साले ने अपने ही जीजा को कुदाल से काट कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का उसके साले के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और वह कई बार हत्या की धमकी भी दे चुका था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के वफ़ापुर बानथू गांव की है।
बताया जा रहा है कि श्रीनिवासन सहनी का अपने साले जगरनाथ सहनी से विवाद चल रहा था और वह बार-बार हत्या करने की धमकी भी दे रहा था। इसी बीच सोमवार की देर रात आरोपी जगरनाथ साहनी ने श्रीनिवासन साहनी पर कुदाल से वार कर दिया और दौड़ा दौड़ाकर कई वार किए। घायल श्रीनिवासन को आसपास के लोग भगवानपुर पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि घटना के पूर्व और घटना के वक्त भी बार-बार पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस नहीं आई और आरोपी ने श्रीनिवासन की हत्या कर दी गई। अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो शायद श्रीनिवासन आज जिंदा होता।
बता दें कि कुछ साल पहले मृतक के पत्नी की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसको लेकर ही इस घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए हैं।