मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Oct-2024 05:35 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल पुलिस ने विशेष अभियान चलाकार विभिन्न मामलों के 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। पिछले 24 घंटे के भीतर पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाकर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अरवल एसपी राजेन्द्र कुमार भील के निर्देश पर बुधवार को VCNB के अनुसार गांव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। उक्त निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में प्रहार टीम अरवल एवं सभी थाना अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से विशेष रूप से चयनित किये गांव में जाकर छापेमारी अभियान चलाकर कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
अरवल थाना क्षेत्र से 14, जिसमें 7 वारंटी और 7 शराब को मद्यनिषेध के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे मानिकपुर थाना से शराब के मामले में एक सख्स को गिरफ्तार किया गया। वहीं वाहन जांच के दौरान 1000 रुपये का वाहन फाईन वसूला गया है। मद्यनिषेध के तहत 30 लीटर देसी शराब और 2700 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया है। इसके साथ ही तथा एक स्कॉर्पियों को भी जब्त किया गया है।