ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में महिला...

Bihar Crime News: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में महिला जवान समेत दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल

24-Oct-2024 10:53 AM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई है। झड़प में महिला पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन पुलिस जवान घायल हुए हैं। डबल्यूपीयू भवन निर्माण को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प के बाद पथराव हुआ, जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं। घटना मदना पंचायत के धोकरा टोल की है।


दरअसल, प्रखंड के मदना पंचायत में बुधवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में महिला पुलिसकर्मी सहित दर्जनों पुलिस जवान चोटिल हो गए हैं। मदना पंचायत के धोकरा टोल में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट को लेकर डबल्यूपीयू भवन निर्माण होना था।


जिसको लेकर अंचल अधिकारी द्वारा धोकरा टोल में भवन निर्माण को लेकर एनओसी भी दिया गया था। ग्राम पंचायत द्वारा उस जगह पर डब्ल्यूपीयू भवन निर्माण किया जा रहा था। कुछ दिन पहले भी ग्रामीणों ने इसका विरोध कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। इसको लेकर स्थानीय थाने में मामला दर्ज भी किया गया था। उसके बाद से लगातार प्रशासन द्वारा वहां जाकर ग्रामीणों को समझाया बुझाया जा रहा था लेकिन ग्रामीण किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुए। उसके बाद प्रशासन बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंची।


प्रशासन ने घंटों ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। खुद बीडीओ और सीओ सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से इस बारे में बात करने में जुटे थे। अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को तकरीबन 3 घंटे तक समझाने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीण पुलिस प्रशासन पर पत्थरबाजी करने लगे। जिसमें महिला पुलिस सहित दर्जनों पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। चोटिल पुलिसकर्मियों का स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव