ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: पटाखा फोड़ने को लेकर दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट,...

Bihar Crime News: पटाखा फोड़ने को लेकर दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट, एक ने दूसरे पर गर्म चासनी फेंका; चार लोग बुरी तरह से झुलसे

01-Nov-2024 12:36 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में दीपावली की रात पटाखा फोड़ने के दौरान दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार के ऊपर गर्म चासनी फेंक दी। जिससे चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित बाघी के पास की है।


घायलों की पहचान मदन शाह, पुत्र अमरजीत कुमार एवं विक्रमजीत कुमार और स्टाफ मनोज पासवान के रूप में की गई है। घायल मदन शाह ने बताया है कि उसका स्टाफ मनोज पासवान दुकान के सामने पटका फोड़ रहा था, तभी सामने वाला दुकानदार शंभू शाह आया उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया गया तो नाराज होकर आरोपी शंभू शाह ने दुकान में रखे गर्म चासनी को सभी के ऊपर फेंक दिया।


जिससे चार लोग बुरी तरह से झुलस गए मौके पर काफी देर तक अफरा-थफरी मची रही। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी जारी है। फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित परिवार मदन शाह लोहिया नगर थाना पुलिस को सूचना दी। लोहिया नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।