बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
27-Oct-2024 02:53 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: वैशाली की विदुपुर थाना पुलिस ने दाउदनगर पंचायत भवन के पास छापेमारी कर एक किलो कोटा स्मैक के साथ तीन स्थानीय और दो अंतरराज्यीय धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 13 लाख रुपए से अधिक कैश जब्त किया गया है।
वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि बीते 26 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली कि बिदुपुर के एक बड़े नशे के कारोबारी महेंद्र राय को दो तस्कर मिजोरम से कोटा स्मैक की बड़ी खेप पहुंचाने वाले हैं। जिसके बाद उनके निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें प्रखंड विकाश पदाधिकारी बिदुपुर, जिला आसूचना इकाई एवं बिदुपुर थाना पुलिस को शामिल किया गया।
उक्त गठित टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे। जिसे साथ के सशस्त्रबल के सहयोग से भागते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में महेन्द्र राय, रामू कुमार, कविता राय, लालहमिंग मोया और लाल थंग मोया शामिल हैं। लाल थंग मोया और लालहमिग मिरोजम का बताया गया है।
तलाशी में अलग-अलग पन्नी में रखे कोटा (स्मैक) जैसा पदार्थ 995 ग्राम तथा खैनी जैसा मादक पदार्थ का कुल मात्रा-0.095 ग्राम बरामद किया गया। इनके पास से 01 छोटा डिजिटल तराजू, 05 मोबाईल और 13,37,547 रूपये बरामद किए गए हैं।