ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: महादलित परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, शराबियों ने माचिस...

Bihar Crime News: महादलित परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, शराबियों ने माचिस नहीं देने पर झोपड़ी में लगाई आग

01-Nov-2024 05:59 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में एक महादलित परिवार पर दबंगों का कहर टूटा है। सिगरेट जलाने के लिए माचिस नहीं देने पर जुआ खेल रहे शाराबियों ने महादलित की झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के छितरबिगहा गांव की है।


बताया जा रहा है कि दिवाली की रात मंगल मांझी की झोपड़ी के पास कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे थे। इस दौरान जुआ के साथ साथ शराब का भी दौर चल रहा था। इसी बीच जुआ खेल रहे लोगों ने सिगरेट सुलगाने के लिए माचिस की मांग की, जिसपर मंगल मांझी ने माचिस देने से इनकार कर दिया।


इस बात से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों से मारपीट की और उनकी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। एक झोपड़ी में आग लगने के बाद आसपास की कई झोपड़ियां उसकी चपेट में आ गए। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका हालांकि तबतक झोपड़ी के साथ साथ उसके भीतर रखे सामान जलकर राख हो गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पीड़ित के बयान पर चार लोगों के खिलाफ करायपरसुराय थाने में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।