बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
30-Oct-2024 10:22 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में दूसरी पत्नी के चक्कर में एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली। आरोपी ने 13 माह के मासूम बेटे की हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया। मासूम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
दरअसल, पूरी घटना परसौनी थाना क्षेत्र के ढांगर गांव की है, जहां सोनफी पासवान की बेटी उषा देवी के पति मिठ्ठू पासवान ने मंगलवार की देर रात अपने 13 माह के बेटे मंजीत की हत्या कर दी। आरोपी पिता मिट्ठू पासवान शिवहर के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर का रहने वाला है।
आरोपी की पत्नी उषा देवी पिछले कुछ महीने से बच्चों के साथ ढांगर गांव स्थित अपने मायका में रह रही है। बुधवार को बच्चे का शव देमा अस्पताल के पीछे स्थित एक पोखर से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई।
मृतक की मां उषा देवी और चाचा नागेन्द्र पासवान ने बताया कि आरोपी मिठ्ठू पासवान ने तीन माह पूर्व एक महिला से दूसरी शादी कर ली थी। वह अपने बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करता था और खाना तथा बच्चों के इलाज वैगरह के लिए एक पैसा भी नही देता था। मजबूरन शिवहर महिला थाना में केस दर्ज करबाना पड़ा। उसने केश उठाने को लेकर अक्सर दबाव देता था।
आरोपी ने पहली पत्नी उषा देवी और उसके बच्चों को आखिरकार घर से निकाल दिया। तब से उषा देवी अपने मायके में रह रही है। उषा देवी ने बताया कि मंगलवार की रात को मिठ्ठू ने फोन कर गाली गलौज कर पहले दर्ज केस उठाने की धमकी दी, फिर बच्चे को वापस मांगने लगा। इनकार करने पर वह रात को ही ढांगर पहुंचा और मां-बेटे की हत्या करने की धमकी दी। देर रात सोये अवस्था में बच्चे को उठाकर ले गया और उसकी हत्या कर दी।
सुबह जब नींद खुली तो 19 महीने का बेटा गायब मिला। जिसे तलाश करते हुए महिला जहागीपुर स्थित ससुराल के लिए निकल पड़ी। इसी बीच घास काटने के दौरान किसी ग्रामीण की नजर बच्चे के शव पर पड़ी। जानकारी मिलने के बाद महिला मौके पर पहुंची तो अपने बेटे का शव देखकर दंग रह गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।