Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम
25-Sep-2024 09:20 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में क्राइम का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। इस बढ़ते ग्राफ को देखते हुए खुद सीएम नीतीश कुमार कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान सीएम ने कई जरूरी निर्देश भी दिए थे। इसके बाद भी कोई ख़ास असर नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक छोटे बच्चे की हत्या कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार तीन साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात मुजफ्फरपुर जिले की है। यहां दिघरा में दरवाजे पर खेल रहे तीन साल के मासूम साहिल कुमार के पेट में विजय झा(25) ने चाकू घोंप दी। इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दिघरा दास टोला में छापेमारी कर आरोपी पवन झा के पुत्र विजय झा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस चाकू को भी जब्त कर लिया, जिससे हत्या की गई है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी ने मासूम साहिल के पेट में चाकू मारा उसकी आंत बाहर निकल आई। साहिल के साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। पिता शंकर दास व परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। वहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।
इधर, इस मामले में एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि लोगों का कहना है कि विजय झा स्मैकिया है। पहले भी वह मोहल्ले के लोगों पर हमला कर चुका है। उसने घटना को क्यों अंजाम दिया है, इस बारे में पूछताछ होगी। ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को बताया कि साहिल समेत तीन-चार बच्चे पवन झा के दरवाजे पर खेल रहे थे। विजय झा घर से हाथ में चाकू लेकर निकला और साहिल पर वार कर दिया। पेट में चाकू लगने से लहूलुहान साहिल घटनास्थल पर ही गिर गया। चाकू मारने के बाद विजय झा अपने घर में जाकर छिप गया था। बच्चे के पिता शंकर दास के बयान पर आरोपित विजय झा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।