ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम, भाई नहीं मिला तो बहन को...

Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम, भाई नहीं मिला तो बहन को मारी गोली, हालत नाजुक

21-Oct-2024 09:57 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस बार अपराधियों ने बेगूसराय में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां घर पर भाई नहीं मिला तो उसकी बहन को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हथियार लहराते हुए बदमाश फरार हो गया। बाइक सवार बदमाशों ने एक लड़की को गोली मारी है। गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना बेगूसराय में चेरिया बरियारपुर  थाना क्षेत्र के अकोपुर गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


सोमवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। युवती की पहचान अकोपुर निवासी राज कुमार मिश्रा की 18 वर्षीया पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। आनन-फानन में घायल गुड़िया को परिजन इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां जहां प्राथिमिक उपचार के बाद उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


घटना के संबध में गुड़िया के पिता राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बच्ची अपने दरवाजे पर गाय का दूध दुहवा रही थी तभी मेघौल धर्मगाछी की ओर से आए बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी लड़की के ऊपर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गयी और वही गिर पड़ी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। 


उन्होंने बताया कि अपराधी उनके बेटे राहुल को खोजते हुए घर पर आया था। घर पर आने के बाद वह राहुल के बारे में बेटी से पूछताछ करने लगा। बेटी ने जब कहा कि भईया घर पर नहीं हैं वो कहां है यह उसे नहीं मालूम है। इसी बात पर बदमाशों ने बच्ची को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। 


उन्होंने बताया कि उनका बेटा राहुल उनके साथ नहीं रहता है। वो शराब का कारोबार करता है, शराब मामले में दो-तीन बार जेल भी जा चुका है। बदमाशों का राहुल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और इसीलिए वो उसे ढुंढते हुए घर तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

news image