मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा
19-May-2020 10:29 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण राज्य में थमने नहीं रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 24 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1519 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी तीसरे अपडेट के मुताबिक 7 जिलों से 24 नए केस सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पटना जिले के पंडारक इलाके से 24 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव मिला है. इसके अलावा कैमूर जिले से 5 और भागलपुर जिले से एक मामला सामने आया है.
स्वास्थ्य सचिव ने आगे बताया कि जमुई जिले के झाझा इलाके से 42 साल का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है. इस नए अपडेट में सबसे ज्यादा 13 मामले कटिहार जिले से सामने आये हैं. इसके अलावा भागलपुर जिले के जगदीशपुर से 18 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव मिला है.सुपौल जिले में भी निर्मली इलाके से 13 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव मिला है.
