Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम
03-Jul-2020 10:50 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 197 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11111 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 197 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11111 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। कोरोना के ताजा मामले सूबे के कई जिलों से सामने आए हैंस्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. विभार की ओर से जारी इस नियमित इस अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 6 और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में अब तक 84 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.
बिहार में अब तक 84 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 84 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 10 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा, रोहतासऔर सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और नालंदा 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही पूर्वी चंपारण, मधुबनी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.
बिहार में अब तक 11111 मरीज
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 197 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 11111 हो गई है. पटना में 900 से अधिक मामले सामने आये हैं. वहीं, भागलपुर में 500 से अधिक मामले हो गए हैं. मधुबनी और सीवान जिले में 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इसके आलावा बेगूसराय, मुंगेर, रोहतास और समस्तीपुर जिले में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.



