ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / बिहार में मिले कोरोना के 7 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 1012

बिहार में मिले कोरोना के 7 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 1012

15-May-2020 04:57 PM

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 7 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1012 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को दूसरी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 7 नए मरीजों की पुष्टि की गई है.  इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1012 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सीवान से 4, वैशाली से 2 और नवादा से एक मरीज मिला है. संजय कुमार ने बताया कि सीवान के रघुनाथपुर से 26 साल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है. दरौली से भी 31 साल का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है. जिले के बारहरिया इलाके से भी 21 और 24 वर्षीय दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है. 


स्वास्थ्य सचिव ने आगे बताया कि नवादा के सिरदला दे 36 साल का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वैशाली जिले के जंदाहा से 76 साल की एक बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है. वैशाली शहर में भी रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पॉजिटिव मिली है. उसकी उम्र 44 साल बताई जा रही है.


बिहार में सभी जिले अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक 440मरीज ठीक हो चुके हैं. जबकि 7 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में पटना के 2 लोग शामिल हैं. इसके अलावा मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है.


news image