ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / बिहार में कोरोना को 54 नये मामले आए सामने, मरीजों की संख्या पहुंची...

बिहार में कोरोना को 54 नये मामले आए सामने, मरीजों की संख्या पहुंची 1573 पर

20-May-2020 08:19 AM

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार में कोरोना के 54 नये मामले सामने आए हैं। कुल मामला 1573 पर पहुंच गया है। इनमें कटिहार, भागलपुर, बांका, नालंदा, गोपालगंज, खगड़िया, मधुबनी और सुपौल से नए मरीज पाए गए हैं।


news image

54 नए मामलों में एक मरीज कटिहार के प्राणपुर से सामने आया है। जबकि भागलपुर से 12 नए मामले सामने आए हैं बांका जिले से 11 केस आए हैं जबकि नालंदा से 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।गोपालगंज जिले के कुचायकोट से एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है जबकि खगड़िया से 15 पॉजिटिव केस सामने आए हैं मधुबनी जिले से 6 नए मामले आए हैं जबकि सुपौल से 2 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। 


news image

54 में पॉजिटिव मामलों में 4 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल हैं। खगड़िया के पसराहा से 3 साल का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


बता दें कि बिहार में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 96 नए मामले मिले थे। एक दर्जन से अधिक जिलों में मिले ये सभी संक्रमित प्रवासी हैं, जो तीन मई के बाद बिहार लौटे हैं। 96 नए मामलों के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1519 हो गई थी। इनमें 754 प्रवासी हैं। वहीं राज्य में बीते 24 घंटे में 40 और संक्रमित कोरोना को हराने में सफल रहे।


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में अब तक 50563 कोरोना सैंपल की जांच हुई है, जिनमें 1495 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल जांच में 2.95 परसेंट लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बिहार में कोरोना डबलिंग रेट करीब आठ दिनों का है। अब तक कुल 534 लोग कोरोना से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। कोरोना से रिकवरी का रेट 36 परसेंट है।