BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
24-May-2020 09:18 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 63 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2574 हो गई है.
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 63 नए मरीज सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में आंकड़ा बढ़कर 2574 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अरवल जिले से 6, भोजपुर से एक, बांका से 7, सीवान से 3, पटना से 4, जहानाबाद से एक, नवादा से 11, सुपौल से 2, नालंदा से एक, मुजफ्फरपुर से 2, पश्चिमी चंपारण से 3, पूर्णिया से 2, पूर्वी चंपारण से 11, गया से 3 और सारण जिले से 6 मामले सामने आये हैं.
राज्य में 702 मरीज हुए स्वस्थ
इसके अलावा बिहार में कोरोना बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. जबकि 702 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के एनएमसीएच में इस मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान ही इस शख्स ने दम तोड़ दिया. एनएमसीएच प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह मरीज पहले से कई बिमारियों से पीड़ित था. इस मरीज को पहले से फेफड़ा, किडनी और डायबिटीज की बीमारी थी.
बिहार में अब तक 13 की मौत
एनएमसीएच प्रबंधन ने बताया कि मृतक मरीज सीवान जिले का रहने वाला था. उसे 22 मई को ही इसे एनएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इस मौत के साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.
24 घंटे में 190 प्रवासी पॉजिटिव
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1599 मजदूर अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. राज्य सरकार ने बताया कि सिर्फ पिछले 24 घंटे के भीतर 190 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. राज्य सरकार ने बताया कि दिल्ली से आने वाले 392, महाराष्ट्र से आने वाले 362, गुजरात से आने वाले 25, बंगाल से आने वाले 74, हरियाणा से आने वाले 128 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.
विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ से से आने वाले 6, कर्नाटक से आने वाले 26, तमिलनाडु से आने वाले 20, मध्य प्रदेश से आने वाले 17, झारखंड से आने वाले 11, राजस्थान से आने वाले 83, छत्तीसगढ़ से आने वाले 12, उत्तर प्रदेश से आने वाले 80, पंजाब से आने वाले 30, तेलंगाना से आने वाले 72, आंध्र प्रदेश से आने वाले 11, केरल से आने वाले 3, उत्तराखंड से आने वाले 3, हिमाचल प्रदेश से आने वाले 2 और उड़ीसा से आने वाले 11 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.


