कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
14-May-2020 10:40 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 2 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 999 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी एक मुताबिक बिहार के खगड़िया जिले से दो नए मरीज मिले हैं. जिले के मछुआ टोला से 42 साल के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. इसके साथ ही गोगरी इलाके से भी 30 साल के एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.
बिहार में 999 मरीज
बिहार में अब तक कुल 999 मरीज सामने आ चुके हैं. बिहार में सभी जिले अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक 400 मरीज ठीक हो चुके हैं. जबकि 7 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में पटना के 2 लोग शामिल हैं. इसके अलावा मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है.
