BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
27-Dec-2021 07:20 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : बिहार के सुपौल में लगभग एक दर्जन से अधिक आत्मसमर्पणकारियों ने 16 वर्षों के बाद अपनी मांगों को लेकर त्रिवेणीगंज थाना परिसर में एसडीपीओ के सामने प्रदर्शन किया है. आत्मसमर्पण कारियों का आरोप है कि उन्होंने 2006 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष अनुपलाल यादव महाविद्यालय के सामने हथियार के साथ अपराध की दुनिया को छोड़ आत्मसमर्पण किया था. बताया जा रहा है कि इस दौरान समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए सरकार ने आत्मसमर्पणकारियों के लिए कई योजनाओं के तहत लाभ दिलाने का वादा किया था जो आज 16 वर्ष बाद भी पूरा नहीं किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोसी के दियारा ईलाके में 1990 से 2005 तक के दुर्दांत डकैतों ने सीएम नीतीश कुमार के कहने पर अपने हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ गये थे. वर्ष 2006 में सुपौल के त्रिवेणीगंज मेला ग्राउंड में अनुपलाल यादव महाविद्यालय के सामने कुल 129 दुर्दांत अपराधियों ने सरेंडर कर नया जीवन शुरू करने की कसमें खाई थी. आरोप है कि उस वक्त इन लोगो के आत्मसमर्पण के समय सरकार ने कई घोषणाएं की लेकिन आज तक इन लोगो से किया गया एक भी वादा पुरा नही हो सका. जिसको लेकर त्रिवेणीगंज में इन लोगो के द्वारा प्रदर्शन किया गया.सरकार ने उस वक्त इन लोगो को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन, 2 बच्चों की मुफ्त पढाई, सभी को 2 एकड़ जमीन देने का वादा किया था लेकिन आज ये लोग ठगे हुए महसूस कर रहे है.
बताया जा रहा है कि सरकार के कहने पर उस वक्त आत्मसमर्पणकारियों को बैंको से लोन मिला था लेकिन समय पर उसका पैसा जमा नहीं करने के कारण अब बैंको द्वारा सभी को नोटिस भेज रहा है.आत्मसमर्पण कारियों ने मांग की है कि सरकार उनकी मांगो पर विचार करते हुए उनके लोन को माफ करे. साथ ही कम से कम उन्हे चौकीदार की नौकरी देकर बेहतर जीवन जीने का मौका दे. आत्मसमर्पणकारी उपेंद्र गोयत, गुलाय सरदार, दिलीप सरदार, महेंद्र सरदार,विशुनदेव सिंह,भूपेंद्र सरदार,मोती खां, भजन शर्मा आदि ने इस दौरान त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर को एक ज्ञापन भी सौंपा. मौके पर एसडीपीओ द्वारा बताया गया कि इनलोगों की बातों से वरीय अधिकारियों अवगत कराया जाएगा. इस दौरान पुलिस द्वारा इन सभी को शराबबंदी को लेकर शपथ भी दिलाई गई.