Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
30-Dec-2022 06:56 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार में निकाय चुनाव संपन्न होने के साथ ही चुनाव के साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। सीतामढ़ी में निकाय चुनाव में हार से बौखलाए उम्मीदवार के बेटे ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्याशी के बेटे ने युवक पर विरोधी पक्ष को मदद करने का आरोप लगाते हुए उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना खैरवा वार्ड नंबर 3 की है।
मृतक की पहचान खैरवा वार्ड नंबर 3 के निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौतम अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी बबीता देवी का बेटा करण कुमार वहां पहुंचा और गौतम को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बबीता देवी का आरोपी बेटा करण अपनी मां की हार से काफी गुस्से में था। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। चुनावी रंजिश को लेकर हुई हत्या के बाद से इलाके के लोगो में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।