ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / बिहार चुनाव : RJD और कांग्रेस ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया,...

बिहार चुनाव : RJD और कांग्रेस ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया, चुनाव आयोग में शिकायत

10-Nov-2020 09:40 PM

PATNA : बिहार चुनाव नतीजों का फोटो फिनिश अब तक भले ना हुआ हो लेकिन चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आरजेडी और कांग्रेस ने इलेक्शन कमिशन का दरवाजा खटखटा दिया है. आरजेडी में सबसे पहले मतगणना के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई है. आरजेडी की तरफ से राज्यसभा सांसद मनोज झा और पूर्व मंत्री श्याम रजक आयोग कार्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है.


आरजेडी के रुख को देखते हुए कांग्रेस भी मतगणना में धांधली का आरोप लगा रही है और कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग में शिकायत करने का फैसला किया है. महागठबंधन को फिलहाल 114 सीटों पर जीत और बढ़त हासिल है जबकि एनडीए 122 सीटों पर आगे है लेकिन अब विपक्षी गठबंधन ने मतगणना में धांधली किए जाने का आरोप लगाया है.


news image


आरजेडी के नेता मनोज झा ने कहा है कि लगातार मुख्यमंत्री आवास में बैठकर अधिकारी चुनाव और मतगणना में लगे कर्मियों को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं और इसी मुद्दे की शिकायत उन्होंने आयोग से की है. राजद का आरोप है कि हिलसा विधानसभा सीट पर उनके कैंडिडेट शक्ति सिंह यादव को जबरदस्ती रिकाउंटिंग कराकर 13 वोट से हराया गया जबकि भोरे विधानसभा सीट पर भी यही हुआ है. मनोज झा का कहना है कि उसके उम्मीदवारों को जीत के बावजूद सर्टिफिकेट नहीं जारी किया जा रहा.


कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह आयोग के सामने पहुंचे हैं और उन्होंने अपनी बात रखी है.