इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
07-Nov-2020 10:15 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में पहले दो चरणों का रिकार्ड टूट गया. बिहार चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में कुल 57.92% वोटिंग हुई, जो पहले दो चरणों के मतदान से ज्यादा है.
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान संपन्न हो गया. इस चरण में कुल 1204 प्रत्याशियों की किस्मत 33,782 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में बंद हो गई है. बिहार के 2 जिलों की 4 विधानसभा सीटों वाल्मीकि नगर, रामनगर, सिमरी बख्तियारपुर और महिषी में शाम 4 बजे तक वोटिंग हुई.
विधानसभा की 78 सीटों के अलावा वाल्मीकिनगर संसदीय उपचुनाव के लिए भी शनिवार को वोटिंग हुई. इस सीट पर भी शाम 6 बजे तक 56.02 प्रतिशत मतदान हुआ. तीसरे चरण में 1094 पुरुष और 110 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एचआर श्रीनिवास ने मतदान के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर बिहार के सभी मतदाता, निर्वाचनकर्मी, सुरक्षाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को धन्यवाद दिया और आभार जताया. उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाताओं की भागेदारी रही.
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 55.68 फीसदी और दूसरे फेज में 55.70 फीसदी मतदान हुआ था. इस तरह तीनों चरणों को मिलाक राज्य में इस बार के बिहार चुनाव में औसत मतदान 56.43 फीसदी हुआ.