Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
05-Nov-2020 08:40 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में आखिरी चरण का मतदान शनिवार को होने वाला है. बिहार चुनाव के तीसरे चरण में कुल 1204 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोक रहे हैं, जिसमें कुल 110 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. आखिरी चरण में बिहार के 15 जिलों के कुल 78 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होने वाली है. इनमें दर्जनों ऐसी सीटें हैं, जिसपर वीआईपी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
बिहार निर्वाचन विभाग के अनुसार तीसरे और आखिरी अंतिम चरण में राज्य में 1204 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बिहार के 15 जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के 78 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होने वाले है.
चुनाव आयोग के मुताबिक गायघाट में सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि बहादुरगंज, जोकिहाट, त्रिवेणीगंज और ढाका में सबसे कम 9-9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि आखिरी चरण के लिए कुल 78 विधानसभा क्षेत्रों में 1411 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. इनमें 162 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र जांच में अस्वीकृत किया गया था.
इस चरण में सीतामढ़ी के सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रहीं रितु जायसवाल परिहार सीट से चुनाव लड़ रही हैं. राजद की तरफ से मैदान में उतरी रितु को भाजपा की उम्मीदवार गायत्री देवी से मुकाबला करना है. आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद इस बार राजद के टिकट पर सहरसा से चुनाव लड़ रही हैं. विधानसभा अध्यक्ष रहे विजय कुमार चौधरी सरायरंजन सीट से सत्ताधारी दल जेडीयू के उम्मीदवार हैं.
वीआईपी पार्टी के प्रमुख और एनडीए के साथी मुकेश सहनी इस बार सिमरी बख्तियारपुर सीट से मैदान में हैं. राजद के बड़े नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी केवटी सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं. बिहार सरकार में नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा एकबार फिर मुजफ्फरपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं. बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी कल्याणपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं सरकार के पीएचईडी मंत्री रहे विनोद नारायण झा बेनीपट्टी सीट से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं. बिहार सरकार में पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री रहे बीजेपी के दिवंगत नेता विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह इस बार प्राणपुर की सीट से मैदान में हैं.
वाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, रीगा, बथनाहा, परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, लौकहा, निर्मली, पीपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज, छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकिहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बायसी, कस्बा, बनमनखी, रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कोढ़ा, आलमनगर, बिहारीगंज, सिंघेश्वर, मधेपुरा, सोनबरसा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट, औराई, बोचहां, सकरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, महुआ, पातेपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, मोरवा और सरायरंजन सीट पर चुनाव होने वाला है.
