Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
01-Nov-2020 05:15 PM
PATNA : बिहार चुनाव में दूसरे चरण के तहत जिन 94 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होनी है वहां आज चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज सभी पार्टियों के दिग्गजों ने जमकर चुनावी रैलियां की। 17 जिलों की 94 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होना है। वोटर्स कुल 1463 उम्मीदवारों की किस्मत इसी दिन तय करेंगे। दूसरे चरण में कुल 1316 पुरुष उम्मीदवार, 146 महिला और एक थर्ड जेंडर कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं।
94 विधानसभा सीटों में से जिन सीटों पर 3 नवंबर को शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी वहां आज शाम 4 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया जबकि जिन सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होना है वहां आज शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद इन सीटों पर कैंडिडेट केवल व्यक्तिगत जनसंपर्क ही कर पाएंगे। किसी भी तरह की चुनावी सभा और प्रचार पर रोक रहेगी।
दूसरे चरण में जिन दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है उनमें बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव, मंत्री राणा रणधीर सिंह के साथ-साथ जेडीयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार मंत्री रामसेवक सिंह शामिल हैं। इनके अलावा पटना की सभी शहरी सीटों पर भी 3 नवंबर को ही वोट पड़ेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है।
साथ ही साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी हसनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में जनता दल यूनाइटेड के 43, बीजेपी के 46, कांग्रेस के 24, आरजेडी के 56, लोजपा के 52, रालोसपा के 36, सीपीआई के 4, सीपीएम के 4, बीएसपी के 33 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 29 उम्मीदवारों की किस्मत तय होगी।