मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Jun-2023 09:23 AM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां गायघाट थानाक्षेत्र के भूसरा में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के गाड़ी से दो लोगों के कुचलने से मौत हो गई है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बबाल काटा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के दो लोगों की मौत से आहत व आक्रोशित लोगों गांव में कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेश कैंप को आग के हवाले कर दिया है। जिसमें चार आधा दर्जन गाड़िया धूं - धूं कर जलने लगी। वहीं आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा व पीड़ित परिवार की नौकरी की मांग को लेकर मझौली कटरा पथ जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद लोग तीतर-बितर हो गए। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है।
मालूम हो कि, देर रात एक बाईक दुर्घटना पर भूसरा चौक पर लोगों भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान कटरा से मझौली की तरफ आ रही सड़क निर्माण कंपनी राम कृपाल कंस्ट्रक्शन की मिक्चर मशीन की बड़ी गाड़ी आयी। इस गाडी को लोगों ने बाईक दुर्घटना का हवाला देकर रोक दिया। लेकिन, कंस्ट्रक्शन कंपनी की मिक्चर मशीन वाली गाड़ी के चालक ने गाड़ी स्टाट कर सीधे तेजी से बढ़ा दिया और दो लोग कुचलते हुए निकल गई। जहां मौके पर ही मणिपुर भूसरा के जय किशोर उर्फ बऊआ जी (उम्र 42 वर्ष)पिता स्व. राम प्रवेश सिंह व मृत्युंजय पासवान (उम्र 32 वर्ष)पिता स्व. सकल पासवान की कंस्ट्रक्शन कंपनी के गाड़ी से कुचलने के दौरान मौत हो गयी।
इधर, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं दो लोगों को कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ी से कुचलने से हुई मौत की खबर से आहत आक्रोशित ग्रामीणों ने भूसरा सियारी पुल के समीप कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक छोटे कैंप में आग लगा दी। जहां कंपनी की दो तीन गाड़ी व अन्य समान धूं धूं कर जलने लगे।