पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा
07-Aug-2023 02:52 PM
By First Bihar
SHEIKHPURA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो। हालांकि, इस मामले में रोक लगाने को लेकर यातायात पुलिस भी अलग - अलग तरह की मुहीम चला रही है। लेकिन, उनकी यह मुहीम रंग लाए उससे पहले कहीं न कहीं से कोई न कोई नया मामला निकल कर सामने आ जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शेखपुरा से निकल कर सामने आ रहा है जहां बुलेट सवार युवक ने एक दूध बेचने वाले युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, शेखोपुरसराय-बरबीघा रोड पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बुलेट सवार ने दूध विक्रेता को टक्कर मार दी। जिससे दूध विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने बुलेट सवार दो युवकों को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बुलेट सवार को भीड़ की हिंसा का शिकार होने से बचाई और बुलेट सवार युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि, शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के जोधनबीघा गांव निवासी राकेश सिंह का 23 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार अपने बहनोई आनंद कुमार को बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। बुलेट की रफ्तार तेज होने की वजह से दूध बेचकर लौट रहे 52 वर्षीय राजू यादव को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने दोनों बुलेट सवार को पकड़ लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई की। घटना की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ से दोनों युवकों को बचाई।
इधर, इस घटना में दोनों बाइक सवारों की हालात गंभीर बनी हुई है। जबकि राजू यादव की मौत को लेकर लोगों में आक्रोश है और सड़क जाम कर दिया है। 2 घंटे से जाम होने की वजह से वारिसलीगंज-बरबीघा रोड पर आवागमन बाधित हो गया है और वाहनों की लंबी कतार लग गई है।