ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar breaking News: पटना में होटल कारोबारी की हत्या, बदमाशों ने बीच सड़क...

Bihar breaking News: पटना में होटल कारोबारी की हत्या, बदमाशों ने बीच सड़क पर गोलियोंं से भूना; बैक टू बैक मारी पांच गोलियां

20-Oct-2024 05:23 PM

By First Bihar

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बीच सड़क पर एक होटल कारोबारी को गोलियों से भून डाला। बदमाशों ने होटल कारोबारी को पांच गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना राजधानी के सबसे व्यस्तम इलाके पटना जंक्शन के पास की है।


मृतक होटल कारोबारी की पहचान शकील मलिक उर्फ शकील अहमद के रूप में हुई है। ताबड़तोड़ 5 गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक शकील मलिक पटना जंक्शन के पास स्थित भोजनालय के मालिक थे। शकील बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।


सूत्रों की माने तो शकील अहमद अपने नए मकान को देखने गए थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पीरबहोर थाने पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोखा बरामद किया है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।


दरियापुर कुतुबुद्दीन लेन में यह घटना हुई है। हाल फिलहाल में शकील ने जमीन खरीदी थी। खरीदी गई जमीन के पास वह पहुंचा था। इसी दौरान यह घटना हुई है। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया है।