ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जारी किया परिणाम

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जारी किया परिणाम

31-Mar-2022 03:07 PM

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया। पटना के विकास भवन में स्थित शिक्षा विभाग के सभागार से बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहे।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस बार के आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। बिहार सरकार के आधिकारिक बेवसाइट biharboardonline.bihar.gov.in  और  biharboardonline.com  पर मैट्रिक परीक्षा के परिणाम छात्र देख सकते हैं।


छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी देख सकते हैं। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की गयी थी। जिसमें 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का आंसर की 8 मार्च को जारी की किया गया था। जिसके बाद 11 मार्च तक छात्रों को आपत्तियों के लिए मौका दिया गया था।


कॉपियों का मूल्यांकन 17 मार्च को ही पूरा हो चुका था। मोतिहारी जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों में पर्चा लीक होने के कारण दोबारा परीक्षा हुई है। वहां के छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन भी 27 मार्च तक पूरा कर लिया गया। कॉपियों की चेकिंग के बाद टॉपर्स की कॉपियों की री-चेकिंग टॉपर्स का इंटरव्यू किया गया। बिहार बोर्ड ने निर्धारित समय सीमा के भीतर परिणाम घोषित कर इस बार भी देश में सबसे पहले रिजल्ट घोषित कर दिया।