ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समितियों के सभापति की हुई बैठक

26-Mar-2021 05:07 PM

PATNA:- बिहार विधानसभा की समितियों के सभापति के साथ आज एक बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बिहार विधानसभा की विभिन्न समितियों के सभापति हरि नारायण सिंह, जीतन राम मांझी, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, राम नारायण मंडल, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, बिनोद नारायण झा, रामप्रवेश राय, कृष्ण कुमार ऋषि, शशिभूषण हजारी, चंद्रहास चैपाल, अजीत शर्मा, मो. आफाक आलम, अरूणा देवी एवं बिहार विधान सभा के सचिव राज कुमार सिंह शामिल हुए।


विस की समितियों की बैठक में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सत्र में नहीं होने के दौरान ये समितियां मिनी विधानसभा की तरह काम करती है। समितियों के प्रभावी रूप में क्रियाशील रहने पर न केवल विधायिका बल्कि कार्यपालिका भी अपने उत्तरदायित्व को सही ढंग से निभा सकेगी जिससे अधिक से अधिक जनहित का कार्य हो सकेगा। जिससे बिहार विधानसभा की गरिमा बढ़ेगी और जनता के बीच सकारात्मक संदेश भी जाएगा। जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें चुना है उस पर खरा उतरने की कोशिश हम कर रहे हैं। 


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बैठक से पहले समितियां अपना एजेंडा निर्धारित कर उस पर अमल करें और कार्यपालिका में कार्यरत समितियों द्वारा मांगे जाने पर वांछित प्रतिवेदन तय समय सीमा के अंदर इन समितियों को उपलब्ध करायें जिससे समितियां आवश्यक कार्रवाई करते हुए जनहित में अपनी अनुशंसा समय से कर सके।उन्होंने समितियों के सभापति से कहा कि वे अपनी-अपनी समितियों के सदस्यों की योग्यता और अनुभव का लाभ उठाकर समितियों को और अधिक सशक्त बनायें तथा समिति के सदस्यों को अपनी भूमिका सकारात्मक रूप में निभाने के लिए उत्साहित करें। समितियों को किस तरह से पहले से ज्यादा क्रियाशील और प्रभावकारी बनाया जाये। इस पर उपस्थित सभापति से सुझाव भी मांगा गया ताकि वित्तीय वर्ष में जनहित के मामलों का त्वरित निष्पादन किया जा सके।