मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
06-Feb-2023 02:52 PM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से दो गुटों में मारपीट का एक वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शहर के स्टेशन रोड इलाके का बताया जा रहा है। जिसमें दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है। दोनों तरफ से जमकर लाठी- डंडे चले हैं। इससे इलाके का तनाव का माहौल बना हुआ है। हालात, इस कदर बेकाबू हो गए कि पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स के साथ वज्र वाहन को भी बुलाना पड़ गया।
मिली जानकारी के मुताबिक़, यह घटना उस समय का है जब जिले के पुलिस कप्तान अपने अधिकारियों के साथ कानून वयवस्था को मजबूत करने को लेकर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दो गुटों में टकराव की सूचना मिली। इसके बाद एसपी ने तुरंत मेहसौल ओपी प्रभारी गौरीशंकर बैठा को रवाना किया। साथ ही पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स भी भेजा।
बताया जा रहा है कि, यह घटना किसी आपसी विवाद के कारण शुरू हुआ है। आपस में ही किसी बात को लेकर पहले दोनों गुटों में बहस हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आग बबूला होकर मरने- मारने पर उतारू हो गए। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर ईंट -पत्थर से हमला किया। इसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया, वहीं 10-12 लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद माहौल बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को कॉल किया। इसके बाद यह बात SP हर हर किशोर राय तक पहुंची। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और मामला को शांत कराया गया।
इधर, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, यहां लोग नया रास्ता खोलना कुछ लोग चाह रहे थे। इसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हुई। एक व्यक्ति को दूसरे पक्ष के लोगों ने पिटाई की। दूसरे पक्ष के लोग भी मारपीट पर उतारू हो गए। इसी को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। फिर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। ओपी प्रभारी गौरीशंकर बैठा ने बताया अब मामले की छानबीन चल रही है।