Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद
06-Feb-2022 09:53 PM
By रितेश हन्नी
SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र स्थित सोनवर्षा कचहरी का वार्ड 9 इलाका कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। जमीन को लेकर पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भी भिड़ गये। इस दौरान जमकर लाठी,डंडे,रॉड और ईट पत्थर भी चली। इस घटना में दोनों पक्ष से 8 लोग घायल हो गये। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा ओपी अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।
उक्त घटना में एक पक्ष के तरफ से जहां 5 से अधिक महिला-पुरूष और बच्चे घायल हो गये। वही दूसरे पक्ष के 7 लोगों से अधिक लोगों के घायल होने की बातें बताई जा रही है। एक पक्ष से ललन साह और उनके परिजन तो दूसरे पक्ष से सिकंदर शाह के परिजन लाठी, डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चला रहे थे। दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर वर्षो से विवाद चल रहा है। कई शिकायतें अंचल से लेकर थाना तक को दी गयी लेकिन इसका हल आज तक नहीं निकला जिसके कारण यह विवाद बढ़ गया और स्थिति भयावह बन गयी।
दोनों पक्ष इतने उग्र हो गए कि एक दूसरे को मरने मारने तक अड़ गये। यदि उनकी शिकायतों पर सकारात्मक पहल की जाती तो शायद यह घटना नहीं होती। इस बाबत सोनवर्षा कचहरी ओपी अध्यक्ष सुशील मरांडी ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। दोनों पक्षों का बयान दर्ज लिया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्ष पर पहले मामला दर्ज होगा।
उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। खूंटा गाड़ने को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष के कुल 8 लोग घायल हो गये हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष को दोनों पक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया है। दोनों पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।