पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
11-Oct-2022 07:37 PM
MADHUBANI : खबर मधुबनी से है, जहां भीषण सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए है। घटना बिस्फी थाना क्षेत्र स्थित रघौली ते दुधैला के पास की है। यहां तेज गति से आ रही यात्री बस और हाइवा की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर दुधैला गांव के पास बस और हाइवा के बीच सीधी टक्कर हो गई। यात्रियों से भरी बस दरभंगा से बेनीपट्टी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायलों में एक शख्स की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।