NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
11-Dec-2021 03:40 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव की है। घटना की सूचना से लड़की के घर पर शादी का खुशियां गम में तब्दील हो गयी है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि इनोवा कार सवार बिहारशरीफ से घोसवारी के करड़ा गांव लग्न लेकर जा रहे थे तभी सरमेरा थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव के पास एक ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर इनोवा अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे कार सवार लड़की पक्ष के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
मृतकों की पहचान परमानंद पांडेय, एकादश प्रसाद और रामाकांत प्रसाद के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लड़की के घर पर शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि सोनसा निवासी सत्येंद्र कुमार की भतीजी की शादी थी। लग्न लेकर लड़की पक्ष के लोग करड़ा गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।