अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
22-Nov-2021 09:00 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सड़क दुर्घटना में एक आर्मी जवान की दर्दनाक मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और जवान की मां का रो रो कर मार मार बेटा बेटा की पुकार का रट लगा रही है.
जानकारी के अनुसार घटना खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ननकू टोल स्थित एनएच 31 की बताई जा रही है. मृत जवान की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही वार्ड संख्या 4 के रहने वाले रामविलास यादव का पुत्र राम सुंदर कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि मृतक आर्मी का जवान है जो हरियाणा के ईसार में तैनात थे.
बताया जाता है कि पीड़ित अपने भतीजी की शादी में शामिल होने बीते 15 नवंबर की सुबह अपने घर आया था. वहीं रविवार की शाम अपने बाइक पर सवार होकर गांव से ननकू टोल ससुराल जा रहा था. इसी दौरान 2 भैंसों की लड़ाई में एक भैंस ने अपनी चपेट में ले लिया और जवान के शरीर पर भैंस जा टकराया. इस घटना में आर्मी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. फिलहाल इस वक्त घरवाले द्वारा सेना के अधिकारियों को जानकारी देने की कोशिश की जा रही है ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके. इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा छाया हैं.