ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / बिहार : भारी रकम की लेनदेन में ससुर ने दमाद को मारी गोली,...

बिहार : भारी रकम की लेनदेन में ससुर ने दमाद को मारी गोली, अस्पताल में इलाजरत

17-Dec-2021 11:22 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : इस वक्त बड़ी खबर बेगूसराय से आया है. जहां रूपए की बड़ी लेनदेन में रिश्ते के एक ससुर ने दामाद पर जानलेवा हमला कर उसे गोली मारकर घायल कर दिया. आनन फानन में जख्मी दामाद स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा और भागकर थाने पहुंच घटना की जानकारी दी. 


बता दें घटना बलिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है. जख्मी की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर पंचायत अन्तर्गत वार्ड संख्या 8 प्रशांत नगर के रहने वाले नृप नंदन कुंवर का लगभग 38 वर्षीय पुत्र कुमार गोपाल की है. बताया जाता है कि घायल के शाले की शादी बलिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी सुभाष प्रसाद सिंह के पुत्री से हुई और रिश्तेदार होने के नाते लाख दो लाख रूपए की मदद करते-करते 30 लाख भारी रकम हो गया. और जब वापसी के लिए दबाव बनाया गया तो रकम पचाने के लिए घटना को अंजाम दे दिया.



हालांकि इस घटना में पीड़ित के बाँए जांघ में गोली लगने से जख्मी खतरे से बाहर बताया जा रहा है. सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी ने बताया कि जिले के बलिया बाजार स्थित एसएएस उच्च विद्यालय के निकट इलेक्ट्रिक का दुकान चलाता है. उसने बताया कि गुरुवार की शाम आरोपी ससुर ने वाहन लेकर आया और उसे ससुराल लेकर चला गया. चाय पीने की विवाद के दौरान बात बिगड़ गई और नाराज होकर लौट रहे दामाद पर ससुर ने गोली चला दी. घटना में एक खाश बातें उभर कर सामने आई जहां बातों बातों में पीड़ित भड़कते हुए सरहज पर निशाना साधते नजर आए और बताया कि उसके उसकाबे में आकर ही ससुर ने गोली चलाई है. मधुर रिश्ते में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर क्षेत्रों में तरह तरह की चर्चा जोरों पर है. लोगों को हैरानी इस बात पर ज्यादा हो रही है कि आखिर किस रोग में इतने बड़े रकम की लेन देन हुई पूरी घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाने की पुलिस सभी बिंदुओं पर गौर करते हुए घटना के अनुसंधान में जुट गई है.