EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
19-Jun-2023 10:08 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां पहले से बैन बुढ़िया नदी से बालू के अवैध खनन करते समय धसान में दबकर मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में कई मजदूर जख्मी भी हुए हैं।अब इस पुरे मामले में जगदीशपुर पुलिस छानबीन कर रही है।
दरअसल, भागलपुर में बैन बुढ़िया नदी से अवैध खनन के कारण धसान में दबकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय फतेहपुर निवासी मनोज तांती के रूप में हुई है। यह हादसा सोमवार की अलसुबह चार बजे हुआ। जब जेसीबी से गहरा गड्ढा खोद कर जमीन के अंदर से बालू खुदाई की जा रही थी। वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के भाई किशोर कुमार ने बताया कि उसके भाई को बालू के अवैध खनन कराने वाले पंकज यादव समेत तीन लोग रविवार की रात 10 बजे घर से बुला कर ले गए थे। बालू खनन करने के बाद रात को दो बजे भाई लौट आया था।
वहीं, सोमवार की सुबह करीब चार बजे ले गए मजदूर की मौत हो गई। वहां से आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मजदूर के मृत शरीर मे सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। शरीर के अधिकांश हिस्से में मिट्टी-बालू लगा मिला है। बताया जा रहा है कि, जगदीशपुर थाना क्षेत्र में मौजूद प्रतिबंधित घाटों और जमीन के अंदर से दिन-रात बालू का अवैध खनन, भंडारण और ढुलाई कराया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि,पिछले ही दिनों स्थानीय लोगों ने डीएम, एसएसपी, खान निरीक्षक समेत अन्य अधिकारियों से बालू चोरों की सक्रियता और ग्रामीण सड़कों पर दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रक की आवाजाही से होने वाली दुर्घटनाओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद वरीय अधिकारियों ने जगदीशपुर थानाध्यक्ष को समस्या के निदान के लिए शिकायत भेज दी थी। तब लोगों ने जिन जगहों को चिन्हित कर शिकायत की थी, उन जगहों पर छापेमारी नहीं की गई थी।