1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
27-Apr-2023 04:41 PM
By First Bihar
SHEKHPURA: शेखपुरा में एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी, इसी बीच दो सगे भाइयों की जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। घटना शेखोपुरसराय थाना के पास स्थित हनुमान मंदिर की है।
मृतक दोनों भाइयों की पहचान नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र स्थित उगमा गांव के रहने वाले अनिल महतो के 18 साल के बेटे अर्जुन कुमार और 10 साल के बेटे दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों भाई आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ सुधार कराने के लिए शेखोपुरसराय बाजार जा रहे थे, तभी थाने से महज थोड़ी दूरी पर ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला। इस घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और ट्रैक्टर को जब्त कर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।ग्रामीणों के मुताबिक, घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी, इसी बीच दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों का शव घर पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।