बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
25-Mar-2022 12:45 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : खबर रोहतास जिला के नटवार से है, जहां बाइक दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतक इस्माइल अली तथा मनोज यादव बक्सर जिला के इटारी थाना के इंदौर गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि यह दोनों दोस्त मनोज यादव के बहन के यहां रोहतास के मसौना से बक्सर लौट रहे थे। इसी दौरान नटवार थाना क्षेत्र के रामपुर के पास बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए तथा गहरे गड्ढे में चले गए। जिस कारण घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
मृतक इस्माइल अली तथा मनोज यादव एक ही गांव के निवासी थे। मृतक मनोज के भाई एसपी यादव ने बताया कि घटना के बाद जैसे ही उन लोगों को सूचना मिली, आनन-फानन में नटवार पहुंचे। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है।
बता दें कि इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले में एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं एक को गंभीर स्थिति में एक निजी नर्सिंग होम होम में भर्ती कराया गया है।