मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
24-Jul-2023 10:31 AM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक पानी मे डूबने से 3 मासूमों की मौत हो गई। अमौर प्रखण्ड के दलमालपुर पंचायत के दलमालपुर गांव के दो मासूम बच्चों की डूबने की खबर मिली। ये लोग गांव के बगल में परमान नदी के जलस्तर में वृद्धि से मरिया धार में आयी बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूब गए और इनकी मौत हो गई।
दरअसल, अमौर प्रखण्ड के दलमालपुर पंचायत के बच्चे मरिया धार में अन्य बच्चों के साथ स्नान रहे थे। इसी दौरान ये दोनों कब गहरे पानी मे चले गए किसी को पता ही नही चला । जब दोनों की खोजबीन हुई तो पता चला कि ये लोग नदी में स्नान कर रहे थे। उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों से इनको खोजना शुरू किया तो इन दोनों का शव मरिया धार में से निकाला गया। डूबने वाले दोनो आपस में चचेरे भाई है। डूबे दोनो बच्चों में गुलावर का आठ वर्षीय पुत्र अकबर वही दूसरा नूर मोहम्मद का आठ वर्षीय पुत्र अदनान है।
इधर, दूसरी घटना मीरगंज थाना अंतर्गत दमेली पंचायत के कदम टोला गांव के समीप नहर में एक तीन वर्षीय बच्चे के डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कदम टोला गांव के ही दिनेश पासवान का 3 वर्षीय पुत्र रवि कुमार गांव के बच्चे के संग नहर किनारे खेल रहा था। इसी क्रम में नहर के किनारे जाने से पानी में पैर फिसल जाने के क्रम में डूब गया जिससे उसकी मौत हो हो गयी।