मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
18-Jun-2023 11:47 AM
By First Bihar
PURNIA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रही है। जहां बड़े भाई की शादी में छोटे भाई की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार , बिहार के पूर्णिया में बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे छोटे भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रानीगंज-पूर्णिया मार्ग में रानीगंज के इन्दरपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने उनकी सड़क किनारे खड़े बाइक में टक्कर मार दी है। ठोकर लगने से उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनो युवकों को रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृतक घोषित कर दिया।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान संजीव शर्मा (24) पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के चनका पंचायत स्थित उदयनगर रहड़िया निवासी कमलेश्वरी शर्मा का बेटा था। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक विनोद कुमार शर्मा इसी गांव के भोला शर्मा का बेटा है। दोनो युवक चचेरा भाई था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विनोद को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया।
आपको बताते चलें कि, संजीव शर्मा के भाई की 22 जून को शादी थी। शादी का कार्ड बांटने के लिए संजीव शर्मा अपने चचेरा भाई विनोद कुमार शर्मा के साथ एक बाइक से रानीगंज के मिर्जापुर आया था। यहां अपने मौसा रामानंद शर्मा को कार्ड देने के बाद वापस लौट रहा था कि इसी बीच इन्दरपुर के पास यह हादसा हो गया। इससे दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। इधर अस्पताल पहुंचते ही संजीव शर्मा ने दम तोड़ दिया।