ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

बिहार: प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं से SDM ने की धक्का मुक्की, बदसलूकी का वीडियो हुआ वायरल

बिहार: प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं से SDM ने की धक्का मुक्की, बदसलूकी का वीडियो हुआ वायरल

17-Jul-2023 06:36 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: खबर रोहतास से सामने आई है, जहां अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्तिकालीन हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डेहरी के एसडीएम आशा कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं। गुस्से में आपे से बाहर हुए एसडीएम साहब ये भी भूल गए कि वे जिनके साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं वे महिलाएं हैं। मामला डेहरी स्थित पीएचसी केंद्र का है।


दरअसल, अपनी 9 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्तिकालीन हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डेहरी पीएचसी पर जमकर हंगामा किया। आशा कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण पीएचसी में अफरा तफरी का माहौल हो गया और टीकाकरण समेत अन्य काम ठप पड़ गए। हंगामे की जानकारी मिलते ही डेहरी एसडीएम अनिल कुमार हालात को काबू में करने के लिए मौके पर पहुंचे थे।


पहले तो एसडीएम ने आशा कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन जब उन्होंने हंगामा बंद नहीं किया तो वे आपे से बाहर हो गए और आशा कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान वे आशा कार्यकर्ताओं का हाथ पकड़कर उन्हें जबरन वहां से खींचकर हटाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


इस मामले को लेकर आशा संघ ने नाराजगी जताई है और कहा है कि आशा कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं लेकिन उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है। सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए जब वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रही थीं तो उनके साथ बदसलूकी की गई। वहीं डेहरी एसडीएम अनिल कुमार सिन्हा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि आशा कार्यकर्ताओं से किसी तरह की धक्का-मुक्की नहीं की गई है।