BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
24-Dec-2021 12:09 PM
By DIPAK
NALANDA : नालंदा जिले में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है. यही नहीं वह थाने का चक्कर लगाकर थक चुका है. दरअसल पूरा मामला मामला रहुई थाना इलाके के शाहपुर गांव की है. जहां नवेला दूल्हा अपने ही नई दुल्हन की सकुशल बरामदगी को लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है. पीड़ित दूल्हा कभी रहुई थाना तो कभी एससी एसटी थाना के चक्कर लगाकर थक चुका है.
पीड़ित दूल्हे पवन कुमार ने बताया कि उसने घोसवारी थाना क्षेत्र इलाके के शोभाटीका की रहने वाली युवती निशा कुमारी से प्यार में 19 दिसंबर 2021 को हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया. इस शादी में दोनों पक्षों की सहमति भी देखी गई. शादी के बाद रस्मो रिवाज से दुल्हन की विदाई भी दूल्हे के साथ की गई. लेकिन जैसे ही शादी के 4 दिन बाद ही लड़की पक्ष को लड़के के दूसरी जाति होने का पता चल गया. जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों का आक्रोश सातवे आसमान पर चढ़ गया. लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट कर किसी तरह से लड़की को अपने साथ ले गए और अपने ही घर में अजनबी की तरह बर्ताव करते हुए बंधक बना लिया. नवविवाहित दूल्हे का कसूर सिर्फ इतना है कि उसने अपने प्यार को पाने के लिए अपनी जाति को छुपाया.
जिसके कारण आज अपने ही नवविवाहित पत्नी को पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है. पीड़ित दूल्हे का आरोप है कि उसने लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को भी 4 दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसकी शादी की. लड़की ने फोन पर यह भी बताया कि अगर उसे समय रहते हैं वहां से नहीं विदाई की जाती है उनकी पक्ष के लोगों की हत्या भी कर सकते हैं.