ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / बिहार : अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी तेज रफ़्तार कार, मौके पर हुई...

बिहार : अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी तेज रफ़्तार कार, मौके पर हुई 2 की मौत

16-Aug-2023 02:51 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसमें दो लोग की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के शाहकुंड प्रखंड के मानिकपुर भीखनपुर  रोड में  मानिकपुर गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसमें घटनास्थल पर ही कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, इस घटना में घायल दो लोगों को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद घटनास्थल के पास आम लोगों की काफी भीड़ लग गई। सभी लोग इस बात की तलाश में लगे हुए थे की इसकी मुख्य वजह क्या है। 


इधर, इस घटना में मृत कार सवार की पहचान सुल्तानगंज के शाहाबाद गांव निवासी संजय कुमार और कटहरा पंचायत के पेरैया गांव निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर शाहकुंड थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है ।वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल देखी जा रही है।