ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार: अज्ञात बीमारी से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों...

बिहार: अज्ञात बीमारी से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत; WHO की टीम पहुंची गांव

23-Jul-2024 07:15 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में अज्ञात बीमारी से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। तीन लोगों की मौत से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। मेडिकल टीम गांव पहुंची है और जांच में जुट गई है। मामला पूर्व प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत महादलित टोला के वार्ड संख्या 7 का है।


दरअसल, एक हीं परिवार में तीन लोगों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। किसी बीमारी के कारण मौत होने की बात कही जा रही है तो वहीं ग्रामीण कोई अन्य कारण बता रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वासुदेव ऋषि का बेटा अखलेश ऋषि 18 जुलाई को पंजाब से वापस अपने घर आया हुआ था। उसी दिन अचानक उसके पेट मे तेज दर्द होना शुरू हो गया।


जिसके बाद परिजनों ने घर पर हीं उसका इलाज करवाया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना के ठीक दो दिन बाद अखिलेश ऋषि की दादी की मौत हो गयी और इसके बाद अखिलेश ऋषि को अग्नि देने वाले भाई मिथुन ऋषि की भी मौत बीते सोमवार पेट दर्द होने के कारण हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग मौत के कारण का पता लगाने में जुड़े हुए हैं तो कुछ लोग अंधविश्वास का सहारा ले रहे हैं।


मृतकों के परिजन वासुदेव ऋषि ने बताया कि अचानक दुख का पहाड़ उनके परिवार के ऊपर टूट पड़ा है। पांच दिन में दो बेटा और उनकी मां की मौत हो गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।


प्रभारी पीएचसी पदाधिकारी डॉक्टर शरद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तुरंत मेडिकल टीम को रामपुर महादलित टोला के लिये भेजा गया है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ स्थानीय लोगों की भी जांच की गई है हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया की मौत का वजह क्या है। अगर मृतक का पोस्टमार्टम हुई रहती तो मौत का कारण स्पष्ट हो सकता था। फिलहाल पूरी मेडिकल टीम की नजर इस गांव में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि कैंप लगा कर पूरे गांव के लोगों की जांच की जाएगी। तीनों लोगों की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट अब तक नहीं हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


पूरे मामले पर डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मेडिकल टीम को रामपुर गांव के लिए रवाना कर दिया गया है। साथ ही WHO की टीम को भी भेजी गई है। फिलहाल पूरे गांव की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों से बचाना है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देनी है। मौत का कारण क्या है इसको लेकर डॉक्टर की टीम लगी हुई है, जल्द ही पता चलेगा।