मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
26-Jul-2023 01:37 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से निकल कर सामने आ रही है। यहां पल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता के घर में निगरानी की छापामारी हुई है। इस छापेमारी के घर से लाखों का कैश और अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। निगरानी टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।
दरअसल, पुल निर्माण निगम के भागलपुर में कार्यरत कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के घर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। छापामारी के बाद पुल निर्माण निगम विभाग के कार्यपालक अभियंता को गिरफ्त में लिया है। फिलहाल निगरानी की टीम अवैध सम्पति सहित अन्य कागजातों को खंगालने में जुटी है। निगरानी की टीम ने जोग्सर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर स्थित आवास पर छापा मारा है।
वहीं, निगरानी विभाग के डीएसपी सत्यकाम ने बताया कि 24 जुलाई को श्रीकांत शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। यह इंजीनियर हैं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड में। इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक्शन लिया गया है। इसको लेकर कोर्ट से सर्च वारंट ले लिया गया था। पटना निगरानी विभाग की टीम ने यह छापेमारी की है। प्रथम दुष्टता में कई कागजात जमीन से संबंधित कागज, आभूषण और नगद लगभग 2 से भरा हुआ मिला है। प्रथम दृष्टी में 70 से 80 लख रुपए नगद बरामद होने के अनुमान लगाया गया है।