ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / BIG BREAKING: मवेशी तस्करों ने SHO को मारी गोली, गंभीर स्थिति में...

BIG BREAKING: मवेशी तस्करों ने SHO को मारी गोली, गंभीर स्थिति में चल रहा है इलाज

15-Aug-2023 07:33 AM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजर रहा है जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की घटनाएं निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने थानाध्यक्ष को ही गोलियों से छलनी कर डाला। बदमाशों ने इनके सिर और आंखों के बीच गोली मार है। जिससे इनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी की सूचना पर रेड करने पहुंचे मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मार दिया। गंभीर स्थिति में उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। फिलहाल जख्मी थानाध्यक्ष का इलाज बेगूसराय के निजी क्लीनिक में जारी है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 


वहीं, इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहनपुर ओपी क्षेत्र में इन दोनों मवेशी चोरी की घटना हो रही थी। मवेशी तस्कर की सूचना पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है की गोली सर और आंख के बीच लगी है। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।


इधर, इस मामले को लेकर समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि - पिछले एक सप्ताह से मोहनपुर ओपी क्षेत्र में मवेशी चोरी की घटना में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। जिसके बाद इसको लेकर मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष लगातार इसके पीछे लगे तस्करों की तलाश में लगे हुए थे, इस दौरान नालंदा के एक गैंग के बारे में सुचना मिली थी।