सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
21-Mar-2022 08:56 PM
BETTIAH: सिकटा विधायक बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता घायल हो गये हैं। दरअसल एक युवक की मौत पुलिस हिरासत में हो गयी थी जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया था। सिकटा के विधायक बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। तभी लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गयी लाठीचार्ज की चपेट में विधायक जी भी आ गये और घायल हो गये।
बेतिया में पुलिस कस्टडी में मौत मामले पर जमकर बवाल हुआ। गुस्साएं लोगों ने एक पुलिसकर्मी की जान ले ली। वहीं थाना समेत वहां के कई पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। पुलिस को इस दौरान बल प्रयोग भी करना पड़ा और इसकी चपेट में सिकटा विधायक बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता भी आ गये। बलथर थाने पर हमले के दौरान देर शाम पुलिस अधीक्षक पुलिस पदाधिकारियों एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सिकटा होते हुए बलथर की ओर पहुंचे।
पुलिस पदाधिकारियों ने वाहनों को भवंरा रेलवे ढाला के पास ही छोड़ दिया और वहां से पैदल ही बलथर थाना की ओर कूच करने लगे। इधर बलथर चौक पर घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय विधायक व भाकपा माले नेता भी पहुंच गये थे। यहां उन्होंने आक्रोशितों को समझाना बुझाना की कोशिश की। विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने मृतक अनिरुद्ध यादव की पत्नी सुशीला देवी, छोटे भाई कन्हैया यादव, सुनीता देवी, मां आशु देवी, बहन छाठो देवी व हेवंती देवी से पूरी घटना की जानकारी ले रहे थे। परिजन अपनी बातों को रख ही रहे थे कि बलथर थाने की पुलिस भारी संख्या में पहुंच गयी और लोगों पर लाठियां भांजनी शुरु कर दी।
गौरतलब है कि होली पर डीजे बजाने के मामले में पुलिस हिरासत में लिये गये डीजे चालक अनिरुद्ध की मौत पर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। सैकड़ों की संख्या में आई गुस्सायी भीड़ ने बलथर थाने पर हमला बोल दिया।लोग पथराव करने लगे और थाना परिसर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों के आवास पर पहुंचे लोगों ने थाने व कमरों में आग लगा दी। पुलिस अधिकारी व कर्मी जान बचाकर वहां से भागे। आवास में रह रहे उनके परिजन भी मौके से भागते दिखे। थाना परिसर में खड़े 7 फोर व्हीलर और 6 टू व्हीलर वाहन को लोगों ने आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।